Skip to main content

tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक।।

अस्सलामुअलैकुम दोस्तो आज मै आपसे कुछ बातों को शेयर करना चाहता हूं, मेरे प्यारे दोस्तो हमारी नमाज़ हमारे इस्लाम के 5 आर्काम में से एक है सब से पहले कलमा- " ला इलाहा इलल्लाहु मुहम्मदुर्रसूलुल्लाहि " है। इसके बाद सबसे पहले नमाज़ का नंबर आता है। एक बात याद रखे दोस्तो अगर कोई शख्स नमाज़ का एक बार भी मज़ाक बनता है या इसके बारे में उल्टा सीखा बोलता है तो वो इंसान उसी वक़्त काफिर हो जाता हैं।आप जहां चाहे जिस किताब में चाहे पढ़ सकते है कि नमाज़ का मज़ाक उड़ाना कैसा है। नमाज़ का मज़ाक उड़ाना कुफ्र है ऐसा करने वाला काफिर हो जाता है और वो अपनी दुनिया और अखिरात दोनों बिगाड लेता है। 
http://sarkareummati.blogspot.com/2020/05/tiktok .html
tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक

tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक,
आप या मैं अगर आज इन मसलों में आवाज़ ना उठाएंगे या इन सब चीजों को वक़्त रहते ना रोकेंगे तो हमारा दीन हमारा इस्लाम मज़ाक बन कर रह जाएगा। आज इतनी तकलीफ हो रही है इस बात को देखते हुए की हमारे ही कौम के हमारे ही इस्लाम के बच्चे tiktok में हमारे मजहब का, हमारी नमाजो का मज़ाक बना रहे हैं, महेज चंद कुछ लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए। आज हम इन्हें सही रास्ता ना दिखाएंगे तो कल इन्हें समझाने वाला कोई ना होंगा।
जिस तरह दिन बा दिन tiktok में बेहयाई और फ़िज़ूल की चीजे फैलते जा रही है इन सब के बीच हमारे कुछ इस्लामिक बच्चे जो इल्म ए दीन से दूर होते जा रहे है वो tiktok में मसूर(पॉपुलर) होंने के लिए अब नमाज़ और इस्लाम का मज़ाक बेहयाई से बनाने के लिए ज़रा भी पीछे नहीं हट रहे है।

tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक

मैंने अभी कुछ दिन पहले देखा tiktok में बहुत से मुस्लिम लड़के और लड़कियां कुछ लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए इतने तक गिर चुके है जिसकी कोई हद नहीं। अल्लाह माफ करे इन्हे अपने आजाब से बचाए। इन्हे फेमस होने का इतना नशा चड़ चुका है कि ये लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। 
                     
http://sarkareummati.blogspot.com/2020/05/tiktok .html
tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक

                  सय्यद युनूस हाशमी नाम का एक मुस्लिम लड़का है जिसने ऐसा वीडियो बनाया है जिसमे ये लड़का और इसके साथ के लडके नमाज़ पढ़ रहे है। ये लड़का नमाज़ पढ़ाते वक़्त जब अल्लाह कह कर नियत बांधता है तो इसके पीछे खड़े लडको में एक लड़का बेहद बेहूदा तरीके से ज़ोर से अल्लाह कहता है नमाजो का मानो इन्होंने मज़ाक ही बनना है। इस क़दर आज नमाजो का कुरान की आयतों का मज़ाक सारे आम बनाया जा रहा है आप बताएं अल्लाह का अजाब क्यों ना दुनिया में नाजिल होगा। ये लडके और कुछ लड़कियां खुद अल्लाह के अजाब को दावत दे रहे है महेज़ कुछ लाइक के लिए कुछ फॉलोअर्स के लिए वो भी हमारे कौम के बच्चे ऐसा कर रहे है इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ नहीं ही सकती दोस्तो। आप इस वीडियो में देखिऐ किस तरह tiktok में नमाज़ का मज़ाक बना रहे है ये लड़के।
tiktok में मुस्लिम बच्चे ही बना रहे नमाजो का मज़ाक
दोस्तो आप सब से मेरी गुज़ारिश है कि आप सब इनकी tiktok id में जाएं पहले इन्हे प्यार से समझाए और अगर ये ना समझे तो फिर इनकी report social network पर करे।
अल्लाह ताला इन्हे सही और बेहतर रास्ते में चलने की,इस्लाम नमाज़ और कुरआन की इज्ज़त करने की तौफीक दे , और  इन्हे सही और ग़लत की समझ आता फरमाए। अमीन।।

Comments

Popular posts from this blog

रोजी में बरकत के लिए क्या करें। रोज़ी में बरकत का वज़ीफ़ा। रोज़ी में बरकत की दुआ ।

रोजी में बरकत के लिए क्या करें? रोजी में बरकत के लिए क्या करें? क्या आपको रोजी में बरकत की कमी ने परेशान कर रखा है?  क्या आप रिस्क और रोज़ी की तंगी से परेशान हाल है? रोज़ी में बरकत की दुआ-ऐ-फरमानी रोजी में बरकत का एक ऐसा आसान और असरदार अमल हैं जिस की फजीलत से अल्लाह ताला आपको आपकी रोजी में बेशुमार बरकत अता फरमाएगा।  चलिए पहले जानते हैं कि रोज़ी में तंगी किस वजह से आती है!! rozi me barkat ki dua rozi me barkat ka wazifa rozi me barkat k liye dua rozi me barkat ki dua hindi rozi me barkat ke liye surah rozi me barkat ke liye rozi me barkat ka taweez rozi me barkat ki tasbeeh   रोज़ी में तंगी आने की वजह- आज कल अक्सर दीनदार लोगों को तंगी गरीबी और कर्जदारई की शिकायत है और रोजी की फिकर मे परेशान है। झूठ वा हराम से कमाने वाले तो आज बड़े आराम से सुकून की जिंदगी गुजार रहे हैं, लेकिन सच्चाई और हलाल तरीके से कमाने वाले तंगी में रहते हैं जैसे की हर वक्त उनको यह उलझन और हैरानी होती है कि अल्लाह ताला ने हर जानदार चीज के रिक्स की जिम्मेदारी ले रखी है तो फिर यह तंगी क्यों? क्यूँकि रिक्स और रोज़ी का मसला बड

बिना कपड़ों के नहाने से गुस्ल और वज़ू होता है या नहीं?

नज़रिन चलिए आज हम इस पोस्ट में हमारे कुछ नौज़वान भाइयो और बहनों के कुछ सवालों का जवाब देते हुए गुस्ल और वज़ू के टॉपिक को पूरा करते हैं। हमारे कुछ भाई इस्लामिक मालूमात ना होने की वजह से गुस्ल और वज़ू के दरमियाँ इस कदर परेशान और हतास हैं की उन्हें इस्लाम बहुत ही शख्त नियम और कायदो से बँधा हुआ लगता हैं या फिर उन्हें कुछ दीन के अलीम इस कदर एहतियाद करने का पहाड़ा पढ़ा देते हैं की बंदा खुद में इस कदर उलझ जाता हैं की उसे सहीं और गलत का अंदाजा भी नहीं लग पाता की वो क्या सहीं कर रहा हैं और क्या गलत।  सच तो ये हैं की इस्लाम जितना शख्त और उसूलो से भरा हुआ दिखता हैं उतना हैं नहीं इस्लाम में बहुत सी चीज़ो में हमें बहुत छूट दी गई हैं बहुत सारी चीज़ो हो हम पर आसान किया गया हैं और लाजमी हैं की इस्लाम बहुत आसान और सरल नियमों को लेकर चलता हैं बस हमारी नासमझियो की वजह से हमारे कुछ भाइयो और बहनों को ये बहुत ही कठिन लगता हैं।  बिना कपड़ों के नहाने से गुस्ल और वज़ू होता है या नहीं?  चलिए पहले जानते हैं कि ग़ुस्ल क्या है?  ग़ुस्ल  एक अरबी शब्द है जिसका मतलब पूरे शरीर को नहलाना अर्थात स्नान देना होता है।

कैसे जाने की अल्लाह आप से खुश हैं??

कैसे जाने की अल्लाह आप से खुश हैं? कैसे जाने की अल्लाह आप से खुश हैं? आप के दिल-o-दिमाग मे कभी ना कभी ये सवाल तो आता ही होगा, कि मैं कैसे जानू की मेरा रब मुझसे खुश हैं भी या नहीं? क्या मेरी नेकीयो को मेरा रब कुबूल कर भी रहा है या नहीं? हम आपको इस पोस्ट में बताऐगे की आप कैसे ये पता कर सकते हैं कि आपकी नेकीयो को, आपकी नमाजो को और आपकी पाबंदियो को अल्लाह-ताला कुबूल कर भी रहा है या नहीं। जब अल्लाह आप से खुश होता है तो आप के जिस्म मे आप को कुछ निशानीया आप को दिखने लगती हैं । जब अल्लाह अपने बंदे से खुश होता है तो उस शख्स के चहरे मे एक अजीब तरह का नूर और कुछ अलग ही तरह की चमक दिखने लगती हैं, उसके दिल और दिमाग मे सुकून और उसके सीने मे ठंडाक उसे मेहसुस होने लगती है । उसे दुनिया से बढ़कर नमाज रोजे की फिक्र संतानें लगती है । कैसे जाने की अल्लाह आप से खुश हैं? "हज़रत अबदुल्लाह इब्ने  अब्बास फरमाते हैं " जब नेकिया कुबूल हो जाती है तो इन्सान के जिस्म में  पांच निशानी दिखने लगती है  1.  जब अल्लाह अपने बंदों से खूश होता है तब वो अपने बंदों के चेहरे इस तरह का नूर लाता है कि वो शख्स हमेशा खुश